14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमाम औषधीय गुणों से भरपूर है आंवला, जानिए इसके फायदे

एक चीनी के जार में कुछ आंवलों को डालकर रखने से ये कभी खराब नहीं होते। ऐसे में रोजाना एक आंवला चबाकर खाना फायदेमंद है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Sep 22, 2019

तमाम औषधीय गुणों से भरपूर है आंवला, जानिए इसके फायदे

तमाम औषधीय गुणों से भरपूर है आंवला, जानिए इसके फायदे

आयुर्वेद में कई वर्षों से प्रयोग में लिए जा रहे आंवले में कई पौष्टिक तत्त्व मौजूद होते हैं। इसे सेहतमंद रखने के अलावा बालों का चमकदार बनाए रखने के लिए भी कारगर माना गया है। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है। एक चीनी के जार में कुछ आंवलों को डालकर रखने से ये कभी खराब नहीं होते। ऐसे में रोजाना एक आंवला चबाकर खाना फायदेमंद है।

सैर से लौटने पर एक आंवला खाना व्यक्ति को ऊर्जा से भर देता है। हरे धनिए की चटनी या खटाई की जगह पर भी आंवले को प्रयोग में ले सकते हैं। इसे कुछ समय के लिए यदि धूप में सुखा दिया जाए तो आंवला पाचक बनाया जा सकता है जो पाचनप्रणाली को सुधारता है।

इसके अलावा लोहे की कढ़ाही में कुछ आंवलों को भिगोने के बाद उबालकर व ठंडा कर बालों में लगाने से बाल काले व चमकदार होते हैं। इसका तेल भी उपयोगी होता है। कब्ज और अपच की समस्या भी इससे दूर हो जाती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल