14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कई रोगों में के लिए फायदेमंद है कीवी, जानें इसके गुण

कीवी में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है। डायट्री फाइबर से युक्त होने के कारण यह पाचनतंत्र दुरुस्त रखता है। जानें इसके अन्य फायदे-
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Oct 21, 2019

कई रोगों में के लिए फायदेमंद है कीवी, जानें इसके गुण

Kiwi is beneficial for many diseases

कीवी एक छोटा फल है लेकिन सेहत के लिहाज से इसके कई बड़े फायदे हैं। कीवी में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है। डायट्री फाइबर से युक्त होने के कारण यह पाचनतंत्र दुरुस्त रखता है। जानें इसके अन्य फायदे-

शारीरिक कमजोरी या थकान अधिक रहती है तो रोज एक या हफ्ते में 2-3 कीवी खा सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह ऊर्जा बढ़ाने का काम करता है।

गर्भावस्था की शुरुआत से ही गर्भस्थ शिशु के बेहतर विकास के लिए फॉलिक एसिड व अन्य तत्त्वों के सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं। कीवी शरीर मेें फॉलिक एसिड की पूर्ति करता है।

प्राकृतिक ग्लूकोज से युक्त होने के कारण यह रक्त में ग्लूकोज का स्तर नहीं बढ़ने देता। नियमित खाने से हड्डियां-मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है। कीवी का नियमित सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। दिल से जुड़ी कई बीमारियों में किवी फायदेमंद है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल