15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्यादा दस्त हो रहे हों तो जान लें ये खास बातें

अगर दिन में तीन या उससे ज्यादा बार दस्त होते हैं तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Aug 04, 2019

treatment-for-diarrhea

अगर दिन में तीन या उससे ज्यादा बार दस्त होते हैं तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

बच्चे को बार-बार लूज मोशन हो रहे हैं तो यह डायरिया भी हो सकता है। अगर दिन में तीन या उससे ज्यादा बार दस्त होते हैं तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

लक्षण : डायरिया आमतौर पर 2-5 दिन में ठीक हो जाता है जो कि अधिकतर वायरल इन्फेक्शन से होता है। कई बार यह दो सप्ताह में भी ठीक नहीं हो पाता है जिससे बच्चा कमजोर हो जाता है और उसके शरीर में पानी की कमी होने लगती है। समय पर इलाज न होने से स्थिति गंभीर हो सकती है।

प्रमुख कारण-
खानपान की लापरवाही व वायरल इन्फेक्शन इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं।

बचाव : डायरिया होने पर शरीर से पानी, अन्य तरल और मिनरल्स बाहर निकलते हैं। इनकी कमी को पूरा करने के लिए ओआरएस का घोल पिलाया जाता है। ओआरएस घोल साफ पानी में ही बनाएं। पूरे पैकेट को एकसाथ 1 लीटर पानी में मिलाएं। घोल का इस्तेमाल 24 घंटे के अंदर ही करना होता है, अगले दिन नया घोल बनाएं।

भोजन बंद न करें-
अगर घर में ओआरएस नहीं है तो हर दस्त के बाद 100-200 एमएल पानी (पहले उबालकर ठंडा कर लें) में एक चुटकी नमक और आधा चम्मच चीनी मिलाकर बच्चे को पिलाएं। डायरिया होने पर भोजन बिल्कुल बंद न करें। केला, चावल खिचड़ी आदि खाने को दें। तेल, मिर्च वाला मसालेदार खाना न दें। पतला जूस जैसे मौसमी, संतरा, पाइनेप्पल व गन्ना आदि भी न पिलाएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल