पुलिस ने बताया कि मृतका व आरोपी परिवार के बीच पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते आरोपी सोमवार को छह साल की बच्ची को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया और उसके साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी। इधर, बच्ची का शव मिलने के बाद दूसरे दिन आसपुर विधायक उमेश मीणा, बीएपी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व फांसी देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक ने कहा कि आरोपी को फांसी दे, साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकार नौकरी व आर्थिक सहायता दी जाए। इस दौरान उपखण्ड़ अधिकारी को सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।