21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: नाकाबंदी के दौरान BJP MLA के भतीजे को रोका, पुलिस पर थप्पड़ जड़ने का आरोप; गरमाया माहौल

डूंगरपुर। राजस्थान के डूंगरपुर जिले में उस वक्त ​विवाद खड़ा हो गया। जब पुलिस ने बीजेपी विधायक के भतीजे को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। इसके बाद पुलिस पर थप्पड़ मारने का आरोप लगते ही माहौल गरमा गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक अपने समर्थकों के […]

2 min read
Google source verification
Dungarpur News

Photo: AI-generated

डूंगरपुर। राजस्थान के डूंगरपुर जिले में उस वक्त ​विवाद खड़ा हो गया। जब पुलिस ने बीजेपी विधायक के भतीजे को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। इसके बाद पुलिस पर थप्पड़ मारने का आरोप लगते ही माहौल गरमा गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए, जिससे तनाव और बढ़ गया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया।

दरअसल, ओबरी थाना पुलिस की ओर से शुक्रवार शाम को ओबरी-आंतरी-सागवाड़ा तिराहा मार्ग पर नाकाबंदी की जा रही थी। तभी सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा का भतीजा अपने दोस्तों के साथ वहां से निकल रहा था। जिसे पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद माहौल गरमा गया। वहीं, पुलिस ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूरे मामले को बेबुनियाद बताया है।

विधायक के भतीजे का आरोप- सीआई ने मारा थप्पड़

विधायक के भतीजे का आरोप है कि सीआई रमेशकुमार कटारा ने नाकाबंदी के दौरान थप्पड़ जड़ दिया, जबकि थानाधिकारी ने स्प्ष्ट किया कि आरोपी बेबुनियाद है। नाकाबंदी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की थी एवं किसी से भी गलत बर्ताव नही किया है।

थानाधिकारी बोले- आरोप बेबुनियाद

थानाधिकारी रमेशकुमार कटारा ने बीजेपी विधायक के भतीजे को थप्पड़ मारने वाले आरोप को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाकाबंदी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की जा रही थी और किसी भी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार नहीं किया गया।

विधायक व समर्थकों ने जताया रोष

थप्पड़ मारने का मामला सामने आते ही स्थानीय स्तर पर माहौल गरमा गया। कुछ ही देर में सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन से जवाब मांगा। विधायक ने इस दौरान सागवाड़ा डीवाइएसपी रुपसिंह से फोन पर बात कर उन्हें घटनास्थल पर बुलाया।

दोनों पक्षों में बनी सहमति

डीवाईएसपी रुपसिंह के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों से बातचीत की गई। विधायक और उनके समर्थकों ने सीआई समेत संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास किया। समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई। डीवाईएसपी ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और यदि आवश्यक हुआ तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

कौन है शंकरलाल डेचा?

शंकरलाल डेचा डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक है। वे 2023 में बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने। वे क्षेत्र में विकास कार्यों और किसानों की समस्याओं को सदन में उठाते रहते है।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग