उधर बांसवाड़ा जिले में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। कागदी पिकअप के तीन गेट आधा-आधा मीटर खोले गए। रविवार शाम 5 बजे तक गत 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश कुशलगढ़ क्षेत्र में 5 इंच दर्ज की गई। सज्जनगढ़ में 112 एमएम बारिश हुई। बांसवाड़ा में 58, केसरपुरा 48, दानपुर 33, घाटोल 66, भूंगड़ा 89, जगपुरा 97, गढ़ी 15, लोहारिया 32, अरथूना 22, शेरगढ़ 88 और सल्लोपाट 95 एमएम बारिश हुई। इधर, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले 48 घंटे में जिले भारी बारिश हो सकती है। माहीडेम में पानी की आवक बनी हुई है। डेम का जलस्तर 278.40 मीटर पहुंच गया है। जबकि, डेम की कुल भराव क्षमता 281.50 मीटर है।