29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: झूला झूलते समय दर्दनाक हादसा, गले में रस्सी का फंदा फंसने से 9 वर्षीय बालक की मौत

डूंगरपुर जिले में बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के मांडवा बियोला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के पास पेड़ पर झूला झूलते समय पैर फिसलने से 9 वर्षीय एक मासूम के गले में रस्सी का फंदा लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Rajasthan-Police-jeep

राजस्थान पुलिस। पत्रिका फाइल फोटो

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के मांडवा बियोला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के पास पेड़ पर झूला झूलते समय पैर फिसलने से 9 वर्षीय एक मासूम के गले में रस्सी का फंदा लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस के अनुसार, मांडवा बियोला निवासी सोहन कलासुआ का 9 वर्षीय पुत्र निकुल शनिवार को अपने घर के पास एक पेड़ पर रस्सी बांधकर झूला झूल रहा था। इसी दौरान अचानक बालक का पैर फिसल गया और झूले की रस्सी उसके गले में फंदा बनकर फंस गई। रस्सी गले में कसने के कारण मासूम तड़पने लगा।

बड़े भाई ने मचाया शोर, पर नहीं बच सकी जान

हादसे के वक्त बालक का बड़ा भाई अंकित वहीं मौजूद था। छोटे भाई को फंदे पर लटकता देख वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शोर सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चे को फंदे से नीचे उतारा और गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिछीवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

बिछीवाड़ा थाना के एएसआई शिशुपाल सिंह ने बताया कि परिजनों को किसी पर शंका नहीं है। ऐसा लग रहा है कि खेल-खेल में बच्चा हादसे का शिकार हुआ है। फिर भी मामले की जांच कर वजह का खुलासा किया जाएगा।

पहले भी हो चुके है हादसे

2023- बारां जिले में खेलते समय एक 10 वर्षीय लड़के की गर्दन में झूले की रस्सी फंसने से मौत हो गई थी। चाबरा शहर में लड़के के घर में उसके नवजात भाई-बहन के लिए झूला लगाया गया था। बच्चा अपने घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई थी।

2022- बांसवाड़ा जिले में 10 वर्षीय बालक खेत में लगे झूले पर खेल रहा था। अचानक झूले की रस्सी गर्दन में फंस गई। ग्रामीणों ने नीचे उतारा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग