8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जिस दिन खोपड़ी खराब होगी, उस दिन…’ सभापति ने वार्ड पार्षद को धमकाया, ऑडियो हुआ वायरल

डूंगरपुर नगरपरिषद सभापति अमृतलाल कलासुआ एवं भाजपा के ही वार्ड नंबर 38 के पार्षद पंकज जैन के बीच बातचीत का एक 45 सेकंड का ऑडियो वायरल हो रहा हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 8 May 2024, 7:54 AM IST

Amritlal Kalasua, Pankaj Jain

Dungarpur News : डूंगरपुर नगरपरिषद सभापति अमृतलाल कलासुआ एवं भाजपा के ही वार्ड नंबर 38 के पार्षद पंकज जैन के बीच बातचीत का एक 45 सेकंड का ऑडियो वायरल हो रहा हैं। इसमें सभापति पार्षद से अभद्र भाषा में बातचीत करते सुनाई दे रहे है। ऑडियो वायरल होने के साथ ही चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। इसी बीच सभापति एवं पार्षद ने ऑडियो से अनभिज्ञता जताते हुए पल्ला झाड़ा हैं।

दरअसल, मामला सोशल मीडिया पर पार्षद की ओर से एक मैसेज करने से शुरू हुआ है। इसमें सभापति एवं पार्षद के बीच किसी बात को लेकर तेश में बात हो रही हैं।

सभापति कहते सुनाई दे रहे है कि जिस दिन खोपड़ी खराब होगी, उस दिन मैं मारता हूं। इस पर पार्षद जवाब दे रहे है कि एक दिन जाना सबको है। आप इस तरह से डराओ मत। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो अप्रेल माह में हुई बातचीत का है। जो अब सामने आ रहा हैं।

यह भी पढ़ें : ये जिम्मेदारों की लापरवाही का नतीजा… राजस्थान में आज यहां पुनर्मतदान, 1294 वोटर्स फिर डालेंगे वोट

दोनों ने ऑडियो से जताई अनभिज्ञता

नगर परिषद् सभापति अमृतलाल कलासुआ का कहना है कि यह आवाज मेरी नही है। आजकल सोशल मीडिया पर इस तरह की कारस्तानी हो रही हैं। यह बात जरूर है कि पार्षद ने सोशल मीडिया पर कुछ टिप्पणी की थी, लेकिन इसके बावजूद मैंने कुछ भी नहीं कहा। वहीं, वार्ड नम्बर 38 के पार्षद पंकज जैन ने बताया कि मुझे इस ऑडियो के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नही है। मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता हूं।