6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dungarpur : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर में 98 बालिकाओं को मिली स्कूटी, लाभार्थियों को मिले पट्टे, सभी खुशी से झूमे

Dungarpur News : डूंगरपुर जिले में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर में 98 बालिकाओं को स्कूटी मिली। पुराने प्रकरण का समाधान हुआ। पट्टे मिलने के बाद खुशी से झूमे लाभार्थी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Jul 2025, 5:34 PM IST

Dungarpur Pandit Deendayal Upadhyay Camp 98 girls got scooties got leases beneficiaries rejoiced

डूंगरपुर में शिविर में शामिल अतिथि। फोटो पत्रिका

Dungarpur News : डूंगरपुर जिले में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर में विभिन्न योजनाओं में अधिक से अधिक पात्र वंचित अभ्यर्थियों को जोड़कर लाभांवित कर अभियान को सफल बनाएं। यह बात पूर्व सांसद कनकमल कटारा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने बिलड़ी में हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर में कही। तहसीलदार जियारउररहमान ने शिविर में होने वाले कार्यों एवं विभिन्न विभागों की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान बद्रीप्रसाद भी मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज में परिसर में पौधरोपण भी किया।

पुराने प्रकरण का समाधान

शिविर में गुरुवार को काश्तकार नाथू, नाना, पप्पू, राजू, हरजी एवं अन्य काश्तकार निवासी वीरपुर कृषि भूमि के बंटवारे के लिए शिविर प्रभारी के पास खाते की कृषि भूमि का आपसी सहमति से बंटवारा कराने का आवेदन किया। इस पर राजस्व कर्मचारियों के दल को मौके पर भेजकर हाथों-हाथ बंटवारा करवाया।

98 बेटियों को मिली स्कूटी

शिविर दौरान वीर काली बाई भील मेधावी छात्रा एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत 98 छात्राओं को स्कूटी वितरण कर लाभान्वित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य पीएल कटारा ने बताया कि कुल 1016 में से 98 छात्राओं को लाभान्वित किया। अब तक 359 इस स्कूटी का वितरण किया जा चुका है।

भाड़गा, दौलपुरा में शिविर आयोजित

साबला में पंडित दीनदयाल अंत्योदय सम्बल पखवाङा शिविर गुरुवार को ग्राम पंचायत वालाई,दौलपुरा व भाड़गा में पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, बेणेश्वर मडंल अध्यक्ष जयेश सेवक, बद्रीलाल रेंगेली व दिलीप सिंह चौहान के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रशासक नरेश मीणा , संगीता मीणा, देवीलाल नावटापरा, एलडीसी माया मीणा मौजूद रहे।

शिविर में प्रकरणों का हुआ निस्तारण

पीठ कस्बे के पंचायत भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर गुरुवार को विकास अधिकारी ललितकुमार पंड्या की अध्यक्षता में हुआ। शिविर में राजस्व के लंबित पत्थर गढ़ी की पालना एक, नामांतरकरण एक, एनएफएसए केवायसी 38, लंबित निस्तारण 45, नहरों की सफाई 900 मीटर, लीकेज मरम्मत 2, पेंशन सत्यापन 22, विद्यालय में शौचालय सफाई 15, प्रवेशोत्सव से नामांकन वृद्धि 7, विद्युत निगम द्वारा पेड़ पौधों की छंगाई 52, चिकित्सा विभाग द्वारा एनसीबी स्क्रीनिंग 87, क्षय रोग स्क्रीनिंग 10 का किया गया। अपराह्न में एसडीओ सोनुकुमार गुर्जर,तहसीलदार भींवाराम ने शिविर में पहुंच विभाग वार प्रगति की जानकारी ली। पीठ में रास्ते के लंबित विवाद में बेनामी भूमि में रास्ते का मौका देखा। इस मौके पर सरपंच गंगादेवी डामोर, ग्राम विकास अधिकारी जिग्नेश सुथार, बीसीएमओ डॉ.नरेंद्रप्रसाद प्रजापत, भू- अभिलेख निरीक्षक राजेंद्र डामोर आदि मौजूद रहे।

माण्डव में शिविर आयोजित

बनकोड़ा. ग्राम पंचायत मांडव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़े के अन्तर्गत शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में भाजपा वरिष्ठ नेता सांसद कनकमल कटारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार पाड़वा एम एल त्रिवेदी, भाजपा जिला प्रतिनिधि मनोज पण्ड़या, युवा मोर्चा ज़लिा उपाध्यक्ष गौतम पाटीदार, विकास उपाध्याय, सरपंच सोहन कोटेड, उपसरपंच इंदिरा कुंवर चौहान, इकाई अध्यक्ष भंवरसिंह चुण्डावत, भाजयूमो सिद्धनाथ मण्डल उपाध्यक्ष ध्रुवराज सिंह आदि मौजूद रहे। शिविर में पट्टे, आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग से मृदा जांच के प्रमाण पत्र आदि पात्र लाभार्थियों को वितरित किए। पौधारोपण किया गया।

640 ग्रामीण पहुंचे परिवेदना लेकर

सीमलवाड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा 2025 के तहत चौरासी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत माल, सुराता,चौकी ओर चिखली तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पूनावाड़ा, नई बस्ती बड़गामा में शिविर आयोजित किए गए। जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें लाभान्वित किया। शिविरों में रास्ता संबंधी प्रकरण 3, सीमा ज्ञान 5, पेंशन सत्यापन 55, झूलते विद्युत तारों का निस्तारण 10, पशु टीकाकरण 69, खाद्य सुरक्षा सहित अनेक प्रकरणों का निपटारा किया गया। कुल 640 ग्रामीण अपनी परिवेदनाएं लेकर शिविरों में पहुंचे। तीनों पंचायतों में कुल 510 पौधे लगाए गए।