13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News : डूंगरपुर की शांकेरा जोसावा सुर्खियों में, 52 साल की उम्र में पास किया हाईस्कूल, जानें कितनी प्रतिशत आई

Good News : राजस्थान के डूंगरपुर जिले के चीतरी में एक 52 साल उम्र की महिला ने सबको हैरान कर दिया। शांकेरा जोसावा ने 52 साल की उम्र में 10वीं कक्षा पास की। साथ ही उन्हें 82 प्रतिशत अंक मिले। इस जानकारी के बाद शांकेरा जोसावा इलाके में सुर्खियों में हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Good News Dungarpur Shankera Josawa in News she Passed High School Age of 52 know How Much Got Percentage

Good News : राजस्थान के डूंगरपुर जिले के चीतरी में एक 52 साल उम्र की महिला ने सबको हैरान कर दिया। शांकेरा जोसावा ने 52 साल की उम्र में 10वीं कक्षा पास की। साथ ही उन्हें 82 प्रतिशत अंक मिले। इस जानकारी के बाद शांकेरा जोसावा इलाके में सुर्खियों में हैं।

लोगों के सामने पेश की नजीर

कहते है पढ़ने-सीखने की कोई उम्र तय नहीं होती है। जज्बा हो तो किसी भी उम्र में तालीम हासिल की जा सकती हैं। कुछ इसी बात को चरितार्थ किया है गलियाकोट मोहमदिया कॉलोनी की 52 साल की शांकेरा बेन जोसावा ने। उन्होंने दसवीं की परीक्षा 82 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण कर अन्य लोगों के सामने भी नजीर पेश की हैं।

यह भी पढ़ें :Weather Update : बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें 24-25-26 जनवरी को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

बहू-बेटे ने किया प्रेरित

गृहिणी शांकेरा ने बताया कि विवाह से पूर्व उच्च शिक्षा लेने की इच्छा दबी रह गई थी, लेकिन मन में शुरू से था कि शिक्षा के सफर को आगे बढ़ाना हैं। इसी बीच राजकीय सेवा में शिक्षिका बोहरा समाज की साबेरा मार्शल एवं पति सैफुद्दीन, पुत्रवधू मरयम ने पढ़ाई को लेकर प्रेरित किया। जिसके बाद राजस्थान माध्यमिक शिक्षा ओपन बोर्ड जयपुर से परीक्षा देकर अपने शैक्षिक सफर को आगे बढ़ाया एवं दसवीं उत्तीर्ण की। अब आगे भी यह सफर जारी रहेगा।