31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: राजस्थान में यहां BJP में गुटबाजी के बीच अध्यक्ष पद को लेकर दौड़ तेज, शीर्ष नेतृत्व लेगा अंतिम निर्णय

Rajasthan Politics: राजस्थान में यहां अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब यह देखना अहम होगा कि शीर्ष नेतृत्व इस पद की जिम्मेदारी किसे सौंपता है।

2 min read
Google source verification
VD Sharma Hitanand Sharma CM Mohan Yadav warned MLAs

VD Sharma Hitanand Sharma CM Mohan Yadav warned MLAs

Rajasthan BJP News: डूंगरपुर। सागवाड़ा नगर पालिका में अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा के दो पार्षदों के नाम इस पद के लिए दावेदार के रूप में प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद रावतभाटा, कैथून और अकलेरा में कांग्रेस के अध्यक्षों को हटाकर भाजपा पार्षदों को अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में सागवाड़ा में भी भाजपा पार्षदों की दावेदारी बढ़ गई है।

सूत्रों के अनुसार दो नाम सामने आने से भाजपा के पदाधिकारी भी दुविधा में फंसते नजर आ रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी स्थानीय इकाई और शीर्ष नेतृत्व के बीच समन्वय स्थापित कर किसे अध्यक्ष पद की कमान सौंपती है। हालांकि नगरपालिका चुनाव सुथार के नेतृत्व में लड़ा गया था।

हाल ही में सागवाड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया और उपाध्यक्ष मोहमद इस्माइल को एक आदेश के तहत निलंबित किया गया है। इस निर्णय के बाद भाजपा पार्षदों के बीच अध्यक्ष पद को लेकर प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है। नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर अब राज्य सरकार की ओर से मनोनयन किया जाना है।

मनोनयन में पार्षदों की भूमिका नहीं होगी। पालिका में अध्यक्ष पद के लिए अंतिम निर्णय भाजपा की स्थानीय इकाई और शीर्ष नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शीर्ष नेतृत्व किस पार्षद को इस पद की जिम्मेदारी सौंपती है।

यह भी पढ़ें: गहलोत को फिर लगा झटका! भजनलाल सरकार की खास योजनाओं में कांग्रेस राज की एक भी योजना को स्थान नहीं

भाजपा पदाधिकारी ने साधी चुप्पी

भाजपा जिला कार्यालय की ओर से स्वायत्त शासन मंत्री को भेजे गए पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर स्वयं पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हैरान नजर आ रहे हैं। ऐसा महत्वपूर्ण पत्र आखिर बाहर कैसे आया। इस मामले को लेकर सभी ने चुप्पी साध रखी है। इस बारे में कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें: 4 साल में 1.31 लाख पद होंगे रिक्त, भर्तियां निकालने की तैयारी में जुटी राजस्थान सरकार

Story Loader