5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

सोम नदी में किसने फेंकी थी विस्फोटक सामग्री, इसका हो गया खुलासा

डूंगरपुर जिले के आसपुर गड़ानाथजी सोमनदी पुल के नीचे दो दिन तक लगातार मिले भारी विस्फोटक सामग्री को लेकर तीसरे दिन गुरुवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

Google source verification

डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले के आसपुर गड़ानाथजी सोमनदी पुल के नीचे दो दिन तक लगातार मिले भारी विस्फोटक सामग्री को लेकर तीसरे दिन गुरुवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया और विस्फोटक मैग्जीन सामग्री के लाइसेंसधारी व्यापारी को गिरफ्तार किया। असल में जैसे ही कंपनी ने यह विस्फोटक सामग्री जिस व्यापारी को बेची उसका नाम-पता दिया तो पुलिस ने उसको पकड़ा तब उसने कबूला कि उसने यह सामग्री नदी में फेंकी थी। अभी व्यापारी ने ऐसा क्यों किया है इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।

आसपुर के पुलिस उपाधीक्षक कमल कुमार ने बताया कि विस्फोटक मिलने को लेकर कम्पनी से उपरोक्त विस्फोटक खरीदने की सूचना मांगी गई थी। इस पर अजमेर की विस्फोटक कम्पनी के मालिक ने कंपनी के भीलवाड़ा ऑफिस से इसकी जानकारी मांगी।

कंपनी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोटक मैग्जीन सामग्री के लाइसेंसधारी ओड़ा (भीलवाड़ा) हाल गोल (डूंगरपुर) निवासी राजेन्द्र पुत्र भंवरलाल जवर ने खरीदना बताया। पुलिस ने जानकारी मिलने पर व्यापारी को डिटेन की पूछताछ करने पर व्यापारी राजेन्द्र ने नदी में विस्फोटक फेंकने का कबूला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ जारी है।