सांसद राजकुमार रोतत ने पत्र में बताया कि सरपंच ने आदिवासी समाज की बहन-बेटियों के बारे में दुष्प्रचार एवं दो समाजों में द्वेष पैदा करने की कोशिश की गई। झूठी बात कर लोगों को भड़काया गया। जबकि जिस प्रकार की बात सरपंच ने की है, वैसा अब तक के जीवन में कभी भी बयान नहीं दिया गया। सरपंच पर आरोप है कि उन्होंने भाषण देते हुए कार्यकर्ताओं को मुझे मार देने एवं रास्ते से हटाने की छूट दी गई। इधर, मामले में सरपंच से बातचीत का प्रयास किया तो उनका कहना था मैं बाहर हूं बाद में बात करुंगा।