19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्योहारी सीजन शुरू फिर भी नहीं मिला निगम के कर्मियों को वेतन

CG News : त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन निगम के कर्मियों के वेतन का पता नहीं है।

2 min read
Google source verification
त्योहारी सीजन शुरू फिर भी नहीं मिला निगम के कर्मियों को वेतन

त्योहारी सीजन शुरू फिर भी नहीं मिला निगम के कर्मियों को वेतन

दुर्ग। CG News : त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन निगम के कर्मियों के वेतन का पता नहीं है। 384 करोड़ के भारी-भरकम सालाना बजट के बाद भी नगर निगम अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान नहीं कर पा रहा है। वेतन भुगतान में लेटलतीफी का यह सिलसिला मई यानी पिछले छह माह से चल रहा है। इससे कर्मियों में जबरदस्त आक्रोश है।


नगर निगम में नियमित, संविदा, प्लेसमेंट व सफाई कर्मियों को मिलाकर करीब 1200 अधिकारी-कर्मचारी सेवारत हैं। इन्हें वेतन भुगतान के लिए हर माह करीब 3 करोड़ रुपए की जरूरत पड़ती है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम प्रशासन द्वारा टैक्स से प्राप्त राशि से अधिकारियों व कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया जाता है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद राजस्व वसूली की गति धीमा पड़ गई है। निगम के पास भुगतान के लिए पर्याप्त राशि जमा नहीं हो पा रही है। लिहाजा कर्मियों को वेतन भुगतान में दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़ें : पार्किंग में चोरी करने पहुंचे नाकाबपोशों ने चाचा और भतीजे पर हथियार से किया हमला


7 को भुगतान का है नियम
राज्य शासन द्वारा कर्मियों को हर माह अधिकतम 7 तारीख तक वेतन भुगतान का नियम बनाया गया है, लेकिन निगम प्रशासन द्वारा इस नियम की भी अनदेखी की जा रही है। मई से अब तक किसी भी माह 7 तारीख तक वेतन भुगतान नहीं हुआ है। हालत यह है कि महीने के आखिरी में बमुश्किल वेतन भुगतान हो पा रहा है। लिहाजा कर्मियों को उधार लेकर काम चलाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : म्युनिस्पिल ग्राउंड में ही होगा रावण दहन, पवनदीप और अरूणीता देंगे गीतों की शानदार प्रस्तुति


अक्टूबर-नवंबर में किस्तों में भुगतान

इससे पहले पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में भी इसी तरह समय पर वेतन भुगतान नहीं हो पाया था। राजस्व वसूली प्रभावित होने से फंड की कमी के कारण किस्तों में भुगतान का सहारा लेना पड़ा था। 700 सफाई व संविदाकर्मियों को 15 दिन बाद विलंब से भुगतान किया गया। वहीं शेष अधिकारियों व कर्मचारियों को माह के अंत में वेतन भुगतान किया जा सका था।

यह भी पढ़ें : बेटी का जज्बा, चिद्दो गांव की गूंजा ने तपोवन पहाड़ की 14,200 फीट ऊंचाई पर चढ़ाई पूरी

384 करोड़ के बजट पर सवाल

नगर निगम प्रशासन का सालाना बजट 384 करोड़ है। बजट बैठक में शहर सरकार ने विभिन्न स्रोतों से 384 करोड़ 39 लाख 70 हजार आय होने का दावा किया था। वहीं पूरे साल तमाम जरूरतों में खर्च के बाद भी निगम को 13 लाख रुपए आमदनी होने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी महीने में अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन के लिए महज 3 करोड़ रुपए की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इससे निगम के बजट पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।