26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीच सड़क मजनु बनकर युवक ने रोका रास्ता, सीधे थाने पहुंची बहादुर लड़की, सिखाया सबक

अपने भाई के साथ बाइक पर कॉलेज जा रही युवती का एक युवक ने रास्ता रोक लिया। जबरन उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 23 Jul 2018, 11:25 AM IST

patrika

बीच सड़क मजनु बनकर युवक ने रोका रास्ता, सीधे थाने पहुंची बहादुर लड़की, सिखाया सबक

दुर्ग. अपने भाई के साथ बाइक पर कॉलेज जा रही युवती का एक युवक ने रास्ता रोक लिया। जबरन उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। युवती और उसके भाई ने विरोध किया तो युवक गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।

साइंस कॉलेज में पढ़ती है छात्रा
पीडि़त युवती की शिकायत पर पद्भनाभपुर चौकी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 294, 323, 341, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। घटना शनिवार की सुबह ११.३० बजे दुर्ग महाराजा चौक की है। पद्भनाभपुर चौकी पुलिस को दी शिकायत में बीएससी फाइनल इयर की छात्रा ने बताया है कि वह साइंस कॉलेज में पढ़ती है।

Read more: मदद के लिए शोर मचाते रह गया बेबस पिता, थम गई 10 साल के मासूम की सांसे ...

छोटे भाई के साथ जा रही थी पीडि़ता
अपने छोटे भाई के साथ कॉलेज आ रही थी। तभी रास्ते में आरोपी अशोक जांगड़े ने जबरन उसकी गाड़ी को रोक लिया। उसने बात करने से मना किया तो अपनी गाड़ी को अड़ा दिया। जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया और विवाद करने लगा।

प्रभारी पद्भनाभपुर चौकी शिव शंकर गेंदले ने बताया दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। कुछ घरेलू विवाद था। आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है। मामले को जांच में लिया है।

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
इधर भिलाई में सात वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के १२ साल के बच्चे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर पड़ोस में रहने वाली महिला ने देख लिया और बच्ची को छुड़ाने दौड़ी। तब तक आरोपी छोड़कर फरार हो गया।

पीडि़त बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बच्चे के खिलाफ धारा ३७६, पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना शनिवार शाम कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि बच्ची और नाबालिग आरोपी पड़ोसी है। उसके परिजन रोजी मजदूरी करने गए थे। घर पर बच्ची खेल रही थी।