31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महमरा एनीकेट में आत्महत्या की कोशिश! जवानों ने डूबती महिला को बचाया, SSP ने बढ़ाया हौसला

CG Suicide News: दुर्ग जिले के महमरा एनीकेट क्षेत्र में डायल 112 के स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए आत्महत्या की कोशिश कर रही एक महिला की जान बचा ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 28 Jul 2025, 11:22 AM IST

महमरा एनीकेट में आत्महत्या की कोशिश! जवानों ने डूबती महिला को बचाया, SSP ने बढ़ाया हौसला(photo-patrika)

महमरा एनीकेट में आत्महत्या की कोशिश! जवानों ने डूबती महिला को बचाया, SSP ने बढ़ाया हौसला(photo-patrika)

CG Suicide News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के महमरा एनीकेट क्षेत्र में डायल 112 के स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए आत्महत्या की कोशिश कर रही एक महिला की जान बचा ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने इस पुनीत कार्य के लिए आरक्षक हरीश राव, आरक्षक जी राम और चालक सौरभ कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कि या।

CG Suicide News: महमरा एनीकेट पर आत्महत्या का प्रयास

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर ने बताया कि 25 जुलाई को रायपुर सी 4 से दुर्ग के डीपीसीआर को सूचना मिली कि एक महिला शिवनाथ नदी में कूद गई है। जानकारी मिलते ही दुर्ग थाना क्षेत्र की ईआरवी चीता-2 टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि महिला नदी में कूद चुकी थी और तेज बहाव में फंसी दिखी।

बिना समय गंवाए डायल 112 के स्टाफ आरक्षक हरीश राव, आरक्षक जी राम और चालक सौरभ कुमार ने साहसिक कदम उठाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। टीम की सूझबूझ और तत्परता की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने डीपीसीआर प्रभारी की उपस्थिति में पूरे ईआरवी स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।