
रेल लाइन पार करते समय दोनों ओर से आई ट्रेन (Photo Patrika)
CG News: जांजगीर चांपा इलाके के भोजपुर के पास रविवार की सुबह बीआर ट्रेन से टकराकर एक बालिका रिद्धी श्रीवास्तव (11) गंभीर रूप से घायल हो गई। हैरानी की बात यह रही कि हादसे के समय उसके साथ मौजूद करीब दो वर्षीय उसकी बहन विभा सुरक्षित है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोरी अपनी छोटी बहन को लेकर रेलवे लाइन पार कर रही थी।
इसी दौरान दोनों दिशाओं से ट्रेन के आने से वह घबरा गई और ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के तुरंत बाद लोको पायलट ने किशोरी को नजदीकी स्टेशन चांपा में आरपीएफ पुलिस को सौंपा। उसे तुरंत बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। बीडीएम के डॉक्टर के मुताबिक किशोरी की बचने की स्थिति बहुत कम है। क्योंकि उसका सिर बुरी तरह कुचल गया है।
Updated on:
28 Jul 2025, 10:14 AM IST
Published on:
28 Jul 2025, 10:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.