
दुर्ग . जल्द ही अमेरिका के तर्ज पर दुर्ग में अलग-अलग सेवाओं के लिए एक टोल फ्री नंबर 112 शुरू कर रही है। इसके तहत कार्य कैसे करना है। इसके लिए एएसपी डीआर पोर्ते ने अलग अलग सेवा के नोडल की बैठक ली।
11 जिलों में दुर्ग भी शामिल
डीआर पोर्ते ने बताया छत्तीसगढ़ प्रदेश के 11 जिले जिसमें दुर्ग जिला भी शामिल है, जिसमें एकल इमरजेंसी नंबर '112Ó जल्द ही शुरू हो रहा है। इससे उन लोगों को मदद मिल सकेगी जिन्हें पुलिस, एंबुलेंस या अग्मिशमन विभाग की सहायता की जरूरत है।
911 की तर्ज पर करेगा काम
पुलिस मुख्यालय ने सभी आपात सेवाओं के लिए एकल नंबर के प्रावधान को मंजूरी दे दी है। यह अमेरिका में सभी आपात सेवाओं के एक नंबर '911 की तर्ज पर कार्य करेगा।
बस मिनटों में पहुंचेंगे
आपातकालीन 112 नंबर डायल करने के कुछ ही समय में पुलिस वाहन घटनास्थल पर पहुंच सकेगा 7 कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के अलावा बलवा, लूटपाट, डकैती, सड़क हादसे जैसे गंभीर घटनाओं में इस वाहन का उपयोग होगा।
यह भी सेवाएं मिलेंगी
डायल-112 में पुलिस, फायर ब्रिगेड और संजीवनी-108 एक्सप्रेस तीनों विभागों का समावेश रहेगा। 112 नंबर डायल करने पर दुर्घटनाओं के अलावा आग लगने पर दमकल वाहन, एम्बुलेंस आदि की सेवा त्वरित तौर पर प्राप्त होगी।
मीटिंग में ये थे शामिल
इस मीटिंग में सहायक नोडल अधिकारी अनामिका, प्रभारी डायल-112 संकल्प राय, जिला नगरसेना एवं नागरिक सुरक्षा सेनानी शेखर, जिला अस्पताल से डॉ. आरके खंडेलवाल, 108 व 102 के जिला प्रभारी प्रशांत चंद्राकर शामिल थे।
Published on:
14 Apr 2018, 11:41 AM IST
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.