6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली विशेष : धनतेरस की रात को करें 13 दीपक और कौड़ियों का ये उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

धनतेरस के दिन कभी भी दूसरों के साथ खरीदारी न करें, इससे लक्ष्मी जी आपके पास से जा सकती हैं

2 min read
Google source verification
dhanteras ke toke

दीपावली विशेष : धनतेरस की रात को करें 13 दीपक और कौड़ियों का ये उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

नई दिल्ली। धनतेरस को भगवान धनवंतरि का त्योहार माना जाता है, जो समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन धनवंतरि भगवान की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही व्यक्ति का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। धनतेरस के इस पर्व को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आप कुछ आसान टोटके भी अपना सकते हैं।

1- धनतेरस के दिन सुबह उठते सबसे पहले अपने दोनों हाथों को जोड़ लें। फिर एक-दूसरे हाथों की लकीरों को मिलाकर चंद्रमा की आकृति बनाने की कोशिश करें। फिर अपनी हथेलियों की रेखाओं को ध्यान से देखें। इसके बाद अपने हाथों को चूमते हुए अपने चेहरे पर इसे तीन बार फेरे। इससे आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा।

2- धनतेरस पर शाम ढलने के बाद 13 दीपक जलाएं। उसके पास 13 कौड़ियां रखें। फिर आधी रात के बाद ये कौड़ियां घर के किसी कोने में गाड़ दें। इससे अचानक आपको बहुत धन लाभ होगा।

3- इस दिन 13 दीपक घर के अंदर और 13 घर के बाहर रखें। इससे दरिद्रता एवं अधंकार दूर होता है, जो मां लक्ष्मी एवं भगवान कुबेर को आपके घर में आने का निमंत्रण देगा। इस उपाय से नकरात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।

4- धनतेरस के दिन अपने परिवार के सदस्यों के लिए सामान या उपहार खरीदें, लेकिन इस दिन कभी भी अपने दोस्तों व अन्य बाहरी लोगों के लिए सामान न खरीदे, क्योंकि ऐसा करने से लक्ष्मी जी आपका साथ छोड़कर दूसरे के पास चली जाएंगी।

5- यदि आपके पास धन नहीं टिकता है या धन की हमेशा कमी रहती है, तो इस धनतेस से दीपावली के दिन तक आप मां लक्ष्मी को पूजा के दौरान लौंग जरूर चढ़ाएं। पूजन के दौरान केवल एक लौंग का जोड़ा अर्थात दो लौंग चढ़ाना है। ध्यान रहे कि लौंग साबुत हो, टूटी र्हु न हो।

6- लाल के अतिरिक्त सफेद चीजों से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। इसलिए धनतेरस के दिन यदि आप चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा आदि अन्य सफेद वस्तुएं दान करते हैं तो आपको कभी धन की कमी नही होगी। आपकी जमापूंजी बढ़ेगी। साथ ही आपके कार्यों में आ रहीं बाधाएं भी दूर होंगी।

7- धनतेरस का एक सबसे अचूक तरीका यह है कि इस दिन किसी किन्नर को अवश्य दान दें और उससे एक या दो रुपए का एक सिक्का मांग लें। यदि किन्नर आपको वो सिक्का खुशी से दे तो बहुत अच्छा रहता है। अन्यथा आप उनसे इसके लिए निवेदन भी कर सकते हैं। किसी किन्नर से लिए उस सिक्के को अपनी तिजोरी व पर्स में रखें इससे हमेशा धन बना रहता है।

8- इस दिन यदि आपके द्वार पर कोई भिखारी, जमादार या गरीब व्यक्ति आया हो तो उसे कभी खाली हाथ न भेजें। अपने सामर्थ्य अनुसार आप कुछ न कुछ उसे जरूर दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपको समृद्धि का आशीष देती हैं। इससे आपको हर कार्य में अपार सफलता भी मिलेगी।

9- यदि आपको किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करनी हो, तो इस धनतेरस आप उस पेड़ की टहनी तोड़ कर घर लाएं, जिस पर चमगादड़ बैठता हो। इस टहनी को अपने घर के ड्राइंग रुम में रखें। ऐसा करने से आपको समाज में सम्मान मिलेगा। साथ ही धन की भी प्राप्ति होगी।

10- धनतेरस के दिन गाय माता को हरा चारा ज़रूर खिलाएं इससे घर में समृद्धता आएगी। इसके अलावा आप इस दिन घर में खाना बनाने के पश्चात पहला हिस्सा गाय के लिए जरूर रखें। अन्न के इस भाग को गौ माता को खिलाने से धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होती है।