6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली विशेष : धनतेरस पर कर लें सूखी धनिया का ये टोटका, हमेशा रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस के दिन नवग्रह शांति की पूजा से दोषों से छुटकारा पाया जा सकता है

2 min read
Google source verification
dhanteras ke totke

दिवाली विशेष : धनतेरस पर कर लें सूखी धनिया का ये टोटका, हमेशा रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

नई दिल्ली। दिवाली की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है। पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन धनवंतरी भगवान की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन घर में नया सामान लाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही इस दिन कुछ खास उपाय करने से घर में हमेशा धन-सम्पत्ति बनी रहती है।

1.अगर आपको खूब मेहनत के बावजूद पर्याप्त सफलता नहीं मिलती है तो आप धनतेरस के दिन चांदी का एक उपाय कर सकते हैं। इसके तहत आपको चांदी की छोटी-छोटी दो ठोस गोलियां बनवानी होगी। अब इसे भगवान जी के पास रख दें और दिवाली तक नियमित रूप से इसकी पूजा करें। दिवाली के बाद इन गोलियों को अपने पर्स पर तिजोरी में रख दें। इससे आपको धन प्राप्ति के साथ किस्मत का साथ मिलेगा।

2.अगर आप जल्द ही अमीर बनना चाहते हैं और सारी सुख-सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो धनतेरस के दिन भगवान के सामने 50 ग्राम सूखी धनिया रखें। अब दिवाली तक इसे वहीं रखा रहने दें। अब गोवर्धन पूजा के दिन इन धनिया को किसी गमले में लगा दें। इससे निकलने वाले पेड़ की नियमित तौर पर सेवा करें। ऐसा करने से आप जल्द ही वैभवशाली बन जाएंगे।

3.अगर आपके जीवन में बाधाएं आ रही हैं तो आप धनतेरस के दिन चावल, चीनी, घी, आटा आदि कोई भी सफेद चीज का दान करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके सारे संकट दूर होंगे।

4.धन प्राप्ति के लिए धनतेरस की शाम को भी देवी लक्ष्मी का पूजन करें और उन्हें दक्षिणावर्ती शंख में चावल के दाने और गुलाब के फूल डालकर चढ़ाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

5.अगर आपका काम बनते-बनते बिगड़ जाता है और लगातार जीवन में मुसीबतें आ रही हैं तो आप धनतेरस के दिन से लेकर दिवाली तक रोजाना शाम को गणेश स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद गाय को हरा चारा खिला दें। ऐसा करने से आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

6.धनतेरस से लेकर दिवाली तक रोजाना मां लक्ष्मी को दो लौंग चढ़ाने से देवी मां की आप पर कृपा होगी। इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

7.अगर धनतेरस के दिन किसी किन्नर से प्रार्थना कर उससे एक रुपए का सिक्का लेकर रख लिया जाए तो इसे भी बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार किन्नरों की दुआएं बहुत जल्द असर दिखाती हैं इसलिए उनसे लिए गए सिक्के को अपने रुपए रखने के स्थान पर रखने से हमेशा पैसा बना रहता है।

8.अगर किसी की कुंडली में नवग्रह व राहु-केतु का दोष है तो उन्हें धनतेरस के दिन चांदी के लॉकेट में नवरत्न जड़वाकर पहनना चाहिए। यदि ये संभव न हो तो आप धनतेरस के दिन नवग्रह शांति की पूजा भी कर सकते हैं।

9.अगर धनतेरस या दिवाली वाले दिन आपके दरवाजे पर कोई गरीब कुछ मांगने आए तो उसे खाली हाथ न भेजें। उसे भोजन व अन्य कोई वस्तु जरूर दान करें। ऐसा करने से आपकी तरक्की होगी।

10.अगर धनतेरस के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाया जाए तो बहुत शुभ होगा। ये आपके जीवन से अंधकार मिटाकर उजाला लाएगा। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी। ये प्रक्रिया आपको शाम के समय करना होगा।