नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग गठिया एवं जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। इसकी वजह पोषण तत्वों की कमी हो सकती है। इन समस्यों से बचने के लिए गुड़ वाला दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि इससे शारीरिक कमजोरी और थकान भी मिटती है।