24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​प्रेगनेंसी में खाएं ये 10 चीजें, होने वाला बच्चा होगा फॉरेनर की तरह गोरा

गर्भावस्था में कुछ खास चीजें खाने से बच्चे का माइंड बनता है शार्प और दिखने में होता है सुंदर

2 min read
Google source verification
pregnancy tips

​प्रेगनेंसी में खाएं ये 10 चीजें, होने वाला बच्चा होगा फॉरेनर की तरह गोरा

नई दिल्ली। कहते हैं गर्भावस्था में मां जो कुछ भी खाती है उसका असर सीधे बच्चों पर पड़ता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती को स्त्री को ऐसी चीजें खानी चाहिए जिससे बच्चा हष्ट-पुष्ट और गोरा हो। आज हम आपको 10 ऐसी ही खास चीजों के बारे में बताएंगे।

1.गर्भावस्था में महिलाओं को प्रोटीन, आयरन और फैटी एसिड से भरपूर भोजन करना चाहिए। इसके लिए दूध, मीट, मछली, अंडा, फल, सूखे मेवे आदि खाने चाहिए।

2.स्वस्थ एवं सुदर बच्चा पाने के लिए वंशलोचन नामक जड़ी-बूटी बहुत कारगर साबित होती है। इसके चूर्ण को एक गिलास दूध के साथ पीना चाहिए। ये प्रक्रिया रोजाना रात को सोने से पहले करें।

3.रंगत को निखारने के लिए विटामिन सी भी बहुत जरूरी होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के आठ महीनों तक रोजाना दो संतरे खाने चाहिए। इससे बच्चे की स्किन ग्लोइंग होती है। संतरे को खाने के लिए दोपहर का समय सबसे अच्छा होता है। उस वक्त बॉडी और वातावरण का टेम्परेचर समान होता है।

4.अंगूर भी रंगत को निखारने का काम करता है। इसलिए गोरा बच्चा पाने के लिए गर्भवती स्त्री को हरे अंगूर खिलाने चाहिए। ये गर्भ में उत्पन्न होने वाली गर्मी को भी कम करता है। इसके नियमित सेवन से बच्चे का रंग साफ होता है।

5.रंगत को निखारने के लिए केसर बहुत उपयोगी साबित होता है। इसे दूध में डालकर लेना चाहिए। इससे गर्भवती स्त्री का ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा। साथ ही प्रेगनेंसी में होने वाला मूड स्विंग भी कम होगा। इससे मां ज्यादा खुशी अनुभव करेगी।

6.तंदुरुस्त बच्चे के लिए दूध सबसे जरूरी होता है। प्रेगनेंट औरतों को रोजाना 2 से 3 गिलास दूध पीना चाहिए। इससे बच्चे के विकास के लिए कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है। इससे बच्चे की हड्डियां मजबूत होती है और रंग भी साफ होता है।

7.नारियल का सेवन भी बच्चे की स्किन के लिए फायदेमंद होता है। गर्भवती महिला को रोज नारियल का पानी पीना चाहिए। इससे शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स नामक पोषक तत्व मिलते हैं। जिससे नींद अच्छी आती है। इसके अलावा पानी वाला नारियल खाने से बच्चे का रंग साफ होता है।

8.बच्चे की स्किन को चमकदार बनाने के लिए गर्भवती स्त्रियों को ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त चीजें खानी चाहिए। इसके लिए वो अखरोट, सोलेमॉन मछली आदि को शामिल कर सकते हैं।

9.सौंफ में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम होता है। गर्भवती महिला को रोज सुबह एक गिलास सौंफ का पानी पीना चाहिए। इससे पेट साफ होता है। साथ ही रंग भी निखरता है। महिला के ऐसे नियमित सेवन उसकी संतान गोरी होती है।

10.गर्भवती स्त्रियों को सेब का मुरब्बा भी खाना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में फास्फोरस ,आयरन कैल्शियम ,विटामिन डी ,प्रोटीन एवं कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व होते हैं। इससे बच्चे के मस्तिष्क का अच्छे से विकास होता है।