27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंटरनेशनल योगा डे : 10 मिनट के इन आसान योगासनों से दिनभर की थकान को करें चुटकियों में दूर

ये आसन अनिद्रा एवं तनाव को दूर करने के साथ दिमाग को भी तेज बनाने में मदद करते हैं
4 min read
Google source verification
yogasan

दिनभर की भागदौड़ और ऑफिस की थकान को दूर करने के लिए योगासन सबसे बेहतर तरीका है। इससे बॉडी रिलैक्स होने के साथ नींद अच्छी आती है। ये दिमाग को भी तेज करने के भी काम आता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान योगासनों के बारे में बताएंगे।

yogasan

तनाव दूर करने के लिए बालासन योग सबसे बेहतर है। इसे करने के लिए घुटनों के बल जमीन पर बैठ जाएं और शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें। अब गहरी सांस लेते हुए आगे की ओर झुकें। इस दौरान आपकी छाती जांघों से छूएं। इसके बाद अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें। इस स्थिति में कुछ सेकेंड रहने के बाद नॉर्मल अवस्था में आ जाएं। ये प्रक्रिया आप 5 से 7 बार कर सकते हैं।

yogasan

बॉडी को तुरंत एनर्जी देने के लिए ताड़ासन भी बहुत उयोगी आसन है। इसे करने के लिए अपने शरीर को सीधी अवस्था में रखें। इसके बाद दोनों हथेलियों की अंगुलियों को मिलाकर सिर के ऊपर ले जाएं। हथेलियों सीधी रखें फिर सांस भरते हुए अपने हाथों को ऊपर की ओर खींचिए। इसके साथ ही पैरों की एड़ी को भी ऊपर उठाएं और पैरों की अंगुलियों पर शरीर का संतुलन बनाए रखें, इस स्थिति में कुछ देर रहें। इसके बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस क्रिया को आप एक मिनट तक सकते हैं।

yogasan

कई बार थकान की वजह भागदौड़ नहीं बल्कि पाचन क्रिया का दुरुस्त न होना हो सकता है। इसे दूर करने के लिए पवित्र त्रिकोणासन बहुत उपयोगी है। इसे करने के लिए सीधा खड़े हो जाएं और बाएं पैर को बायीं ओर और दायें पैर को दायीं ओर घुमाएं। अब दाएं घुटने को दाएं टखने के ऊपर मोड़ें। बांहों को कंधों की ऊंचाई में ले जाएं और हथेलियों को जमीन में ही रखें। अब सांस छोड़ते हुए कूल्हों को आगे की ओर झुकाएं। बायीं हथेली से दाएं पैर को छुये और दायीं ओर मुड़कर दायें हाथ को छत की दिशा में ले जाइये। और सिर को दायीं ओर घुमाकर दायें हाथ की उंगलियों की ओर देखिए।

yogasan

तनाव एवं थकान को दूर करने के लिए भुजंगासन भी बेहतर होता है। इसे कोबरा आसन भी कहते हैं। इसके करने के लिए जमीन पर उलटा लेट जाएं। पैर और हिप्स को समान रूप से फैलाएं। अब हथेलियों को जमीन पर कंधों के सामने रखें। इसके बाद शरीर के बाकी हिस्सों को चेहरे को बिल्कुल ऊपर की ओर करें। ये आसन आधे से एक मिनट तक करने से बॉडी को तुरंत एनर्जी मिलती है।

yogasan

तनाव एवं अनिद्रा आदि की समस्या को दूर करने के लिए सूर्यनमस्कार सबसे अच्छा आसन है। इसमें 12 अलग—अलग आसनों का समावेश है। इसकी सभी मुद्राएं करने से जांघों, कमर, पेट, हाथ, पैर आदि को लाभ मिलता है। इससे शरीर की अकड़न भी दूर होती है।

yogasan

कई लोगों को थकान महसूस होने की वजह उनका मोटापा होता है। खासतौर पर जिन लोगों का पेट निकला रहता है उन्हें चलने एवं उठने में दिक्क्त होती है। इस समस्या को दूरकरने के लिए वक्रासन बहुत उपयोगी होता है। इसे करने के लिए सीधे बैठ जाएं। अब अपने दाएं हाथ एवं पैर को बाएं पैर के ऊपर साइड में रखें। अब उसी दिशा में देखें। यही प्रक्रिया बाईं ओर से भी करें। ऐसा करने से शरीर रिलैक्स होता है।

yogasan

वीरभद्रासन से भी तुरंत शरीर को एनर्जी मिलती है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के बीच में दूरी रखें। अब सांस खींचते ह‌ुए दोनों हाथों को दोनों दिशाओं में अपने कंधों के समानांतर फैलाएं। अब गर्दन दाई दिशा में ले जाएं और दाएं घुटने को मोड़ें (कम से कम 45 डिग्री का कोण घुटने से बनना चाहिए)। अपने हाथों को नमस्‍ते का आकार देते हुए ऊपर की ओर रखें। अब सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों को नीचे लाएं। ये प्रक्रिया 5 से 6 बार करने से बॉडी में आॅक्सीजन की कमी दूर हो जाएगी।

yogasan

शरीर को फुर्तिला बनाने के लिए शवासन योग भी अच्छा होता है। इसे करने के लिए जमीन पर सीधा लेट जाएं। इसके बाद अपनी आंखां को बंद कर लें और अपने हाथ-पैरों को ढ़ीला छोड़ दें। इस मुद्रा में 5 से 10 मिनट तक रहें। ऐसा नियमित तौर पर करने से मानसिक शांति मिलेगी।

yogasan

पेट की चर्बी कम करने एवं थकान को दूर करने के लिए मर्जरी आसन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें बिल्ली की तरह अवस्था बनानी होती है। इसे करने के लिए दोनों घुटनों और हथेलियों के बल खड़े हों। दोनों हाथ, पैर और सिर को बिल्कुल सीधा रखें और सामने की ओर देखें। अब ठुड्डी को उठाते हुए सांस खींचकर सिर को ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान शरीर को अच्छी तरह से स्ट्रेच करें। कुछ सेकंड के बाद सांस छोड़ते हुए सिर नीचे की ओर ले जाएं। ऐसा 7 से 8 बार करने से फायदा होगा।