नई दिल्ली। यूं तो पाकिस्तानी क्रिकेटरों का भारतीय खिलाड़ियों से नोंक-झोंक होना आम बात है, मगर जब बात पर्सनल लेवल तक चली जाती है तो बीच-बचाव के लिए दूसरों को आना पड़ता है। अपने क्रिकेट करियर के दौरान मिले कुछ ऐसे ही अनुभवों को पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपनी बायोग्राफी में सांझा की है। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर से उनका छत्तीस का आंकड़ा रहता था।