2.42 करोड़ आवेदन
सीईओ ने जानकारी देते हुए कि रेलवे को 1.4 लाख रिक्त पदों के लिए 2.42 करोड़ आवेदन मिले हैं। यादव के अनुसार इन आवेदनों की जांच पूरी हो गई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण कंप्यूटर आधारित परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि रेलवे ने रिक्त पदों की सभी तीन श्रेणियों के लिए परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू करने का फैसला किया है। अभी पूरा रोस्टर जल्द ही जारी किया जाएगा। पूरा कार्यक्रम रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट ( rrbcdg.gov.in ) पर सीधे अपलोड किया जाएगा, जहां से आवेदन करने वाले इसे देख सकते हैं।