सोना हुआ 1322 रुपए सस्ता
पहले बात घरेलू बाजार में सोना की करें तो एक सितंबर से 4 सितंबर के बीच 1322 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है। यह गणना 1 सितंबर के ओपनिंग प्राइस और 4 सितंबर के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर की गई है। 1 सितंबर को सोना 52,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था और 4 सितंबर को सोना 50,678 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। अगर बात एक 4 बीच में सोने के उच्चतम दाम की करें तो 52,100 रुपए देखने को मिला था। जबकि सोना 50,362 रुपए के साथ न्यूनतम स्तर पर रहा था।