रिलायंस और आईसीआईसीआई को सबसे ज्यादा नुकसान
बीते एक सप्ताह बांबे स्टॉक एक्सचेंज की टॉप 10 कंपनियों में से प्रमुख आठ कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 1,11,799.05 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है।इस सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट में 25,476.75 करोड़ रुपए गिरावट आई है। जिसके बाद कंपनी का मार्केट कैप 2,57,073.30 करोड़ रुपए हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 24,216.53 करोड़ रुपए कम हुआ है। जिसके बाद कंपनी का मार्केट कैप 13,16,947.89 करोड़ रुपए हो गया है।