5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वित्त मंत्रालय का दावा – जीएसटी के बाद देश का हर परिवार बचा रहा है इतने रुपए

जीएसटी लागू हुए करीब डेढ साल का समय हो गया है। इस दौरान कारोबारियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
less than 1 minute read
Google source verification
GST

वित्त मंत्रालय का दावा - जीएसटी के बाद देश का हर परिवार बचा रहा है इतने रुपए

नई दिल्ली। जीएसटी लागू हुए करीब डेढ साल का समय हो गया है। इस दौरान कारोबारियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि आम लोगों के जीएसटी के बाद कई फायदे भी मिले हैं। जीएसटी के बाद देश के लोगों के जीवन में कितना बदलाव आया। इसपर एक रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जीएसटी के बाद देश का हर परिवार हर महीने कम से कम 320 रुपए की बचत कर पा रहा है। उपभोक्ता व्यय के आंकड़ों के विश्लेषण के हवाले से वित्त मंत्रालय के सूत्र ने यह जानकारी दी है।

ऐसे हो रही है बचत

गौरतलब है कि 1 जुलाई 2017 को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक देश एक कर के तहत पूरे देश में जीएसटी लागू किया था। अलग-अलग तरह के 17 टैक्स को मिलाकर एकल बाजार बनाया गया। अब जबकि जीएसटी को लागू हुए डेढ साल का वक्त हो चला है। तो एक रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसमें आमलोगों के रोजमर्रा के खर्चों का विश्लेषण किया गया है। इस विश्लेषण में खाद्य वस्तुओं, पेय पदार्थ के साथ ही हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, साबुन, वाशिंग पाउंडर और फिटवियर जैसी 83 वस्तुओं पर टैक्स में कटौती हुई।

हर महीने 320 रुपए की बचत

इस विश्लेषण में बताया गया कि अगर एक परिवार अनाज, खाद्य तेल, चीनी, चॉकलेट, नमकीन, मिठाई, कॉस्मेटिक्स, टॉयलेट में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं, वाशिंग पाउडर, टाइल्स, फर्नीचर, कॉयर प्रोडक्ट और अन्य घरेलू वस्तुओं पर 8400 रुपये खर्च करता है तो उसे 320 रुपये की बचत हो रही है। पहले 8400 रुपए खर्च करने पर 830 रुपए का टैक्स देना पड़ता था जो अब घटकर 510 रुपए पर आ गया है।