6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेड वार के बावजूद अमरीका-चीन के कारोबार में रेकार्ड बढ़ोतरी

चीन के सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में चीन के निर्यात में पिछले साल सितंबर की तुलना में 14.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
less than 1 minute read
Google source verification
Trade War

ट्रेड वार के बावजूद अमरीका-चीन के कारोबार में रेकार्ड बढ़ोतरी

नई दिल्ली। अमरीका सरकार द्वारा भारी शुल्क लगाने के बावजूद सितम्बर महीने में चीन का अमरीका के साथ कारोबारी मुनाफा (ट्रेड सरप्लस) लगभग 2.51 लाख करोड़ रुपए के रेकार्ड स्तर पर पहुंच गया। चीन के सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में चीन के निर्यात में पिछले साल सितंबर की तुलना में 14.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जो फरवरी के बाद से सबसे तेज बढ़ोतरी है। इससे पिछले महीने अगस्त में यह आंकड़ा बहुत कम 9.8 फीसदी था। सितंबर महीने में अमरीका को चीन का निर्यात बढक़र 3.44 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया जबकि अमरीका से आयात घटकर सिर्फ 92.8 हजार करोड़ रुपए ही रह गया। हालांकि, चीन के बाजार विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि अगर अमरीका के साथ ट्रेड वार जारी रहता है तो चीन के निर्यात में यह बढ़ोतरी स्थायी नहीं रह पाएगी।

चीनी उत्पादों में तीन चरणों में शुल्क लगा चुका है अमरीक

चीन के निर्यात में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब अमरीका के साथ उसका ट्रेड वार जारी है और अमरीका 18.4 लाख करोड़ रुपए के चीनी उत्पादों पर शुल्क लगा चुका है। अमरीका ने चीनी उत्पादों पर यह शुल्क तीन चरण में लगाया है। पहले चरण में जुलाई में उसने 2.50 लाख करोड़, दूसरे चरण अगस्त में 1.17 लाख करोड़ और तीसरे चरण में 14.7 लाख करोड़ के चीनी उत्पाद पर शुल्क लगाया था। इसकी प्रतिक्रिया में चीन ने भी 4.42 लाख करोड़ रुपए के अमरीकी सामानों पर भी शुल्क लगा दिया था।