6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशहित के लिए आपसी सहयोग से काम करें आरबीआर्इ व केंद्र सरकार – अरविंद पनगढ़िया

नीति आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन ने कहा है कि सरकार व आरबीआर्इ, दोनों को आपसी मतभेद काे जल्द से जल्द सुलझा लेना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि इस विवाद को खत्म करना देशहित के लिए सही होगा।
less than 1 minute read
Google source verification
अरविंद पनगढ़िया

देशहित के लिए आपसी सहयोग से काम करें आरबीआर्इ व केंद्र सरकार - अरविंद पनगढ़िया

नर्इ दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक व केंद्र सरकार के बीच विवाद अब नीति आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया ने एक सलाह दी है। नीति आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन ने कहा है कि सरकार व आरबीआर्इ, दोनों को आपसी मतभेद काे जल्द से जल्द सुलझा लेना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि इस विवाद को खत्म करना देशहित के लिए सही होगा। एक न्यूज एजेंसी को दिए गए अपने इंटरव्यू में अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि कानूनी ताैर पर आरबीआर्इ के पास अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की तुलना में कम स्वायत्तता है।


उन्होंने कहा कि आरबीआर्इ व सरकार को आपसी सहयोग से काम करना चाहिए। यदि दोनों के बीच कोर्इ मतभेद होता है कुछ चीजाें को नजरअंदाज करना चाहिए। देशहित में उन्हें यह काम करना चाहिए। बता दें कि अरविंद पनगढ़िया फिलहाल कोलम्बिया विश्वविद्यालय में इंडियन पाॅलिटिकल इकोनाॅमी के प्रोफेसर हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका में कर्इ बार फेड रिजर्व व अमरीकी सरकार आपसी एक दूसरे के साथ बेहतर सहयोग से काम करते हैं। साल 2008 में वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान दोनों के बीच तालमेल इसका सबसे बेहतर उदाहरण है।


हालांकि, साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से इसे मीडिया में उछाला गया वो काफी निराशाजनक है। मीडिया में इसे एक बड़े विवाद के तौर पर लिया गया जो कि गलत है। इसके पहले भी ब्याज दर, वित्तीय तरलता व बैंकिंग सेक्टर को लेकर वित्त मंत्रालय आैर केंद्रीय बैंक के बीच विवाद सामने आए हैं। लेकिन बाद में दोनों के बीच शांतिपूर्ण समझौता हुआ है। इस बार यह विवाद सरकार द्वारा आरबीआर्इ एक्ट के तहत सेक्शन 7 के इस्तेमाल से हुआ है जिसका पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया गया था।