
विदेशी मुद्रा भंडार में हुई कमी, लुढ़ककर रह गया सिर्फ 414.147 अरब डॉलर
नई दिल्ली।देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले कई सप्ताह में बढ़ने के बाद 19 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में 73.92 करोड़ डॉलर कम होकर 414.147 अरब डॉलर पर आ गया। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
मुद्रा भंडार में आई कमी
इससे पहले के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.105 अरब डॉलर बढ़कर 414.886 अरब डॉलर पर रहा था। आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां 72.86 करोड़ डॉलर कम होकर 386.033 अरब डॉलर पर आ गई।
2018 में 426.028 अरब डॉलर था
विदेशी मुद्रा भंडार 13 अप्रैल 2018 को समाप्त हुए सप्ताह में 426.028 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। आलोच्य सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार 23.303 अरब डॉलर के स्तर पर बना रहा।
32 लाख डॉलर हुआ कम
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से विशेष आहरण अधिकार 32 लाख डॉलर कम होकर 1.455 अरब डॉलर पर आ गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास देश का भंडार 74 लाख डॉलर कम होकर 3.354 अरब डॉलर पर आ गया।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
( ये न्यूज एजेंसी से ली गई है। )
Updated on:
27 Apr 2019 02:19 pm
Published on:
27 Apr 2019 02:19 pm
