paytm से कर सकेगें ये काम
वीजा क्रेडिट कार्ड धारक अब कहीं भी कभी भी UPI, नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड के जरिए अपने महीने के बिल चुका सकेंगे। पेटीएम का इसके जरिए एक वित्तवर्ष में 20 लाख क्रेडिट कार्ड के बिल पेमेंट का लक्ष्य है। पेटीएम के सीओओ किरण वसीरेड्डी ने कहा कि इससे बिना किसी रूकावट के क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट होगा। इसके जरिए लाखों क्रेडिट कार्ड यूजर्स को पूरे देश में फायदा होगा। भीम यूपीआई के जरिए ग्राहक अपने बिल भी भर सकेंगे। पेटीएम ग्राहकों की सुविधा के लिए लगातार बदलाव कर रहा है। इसका फायदा भी उसे मिल रहा है। दुनिया के सबसे बड़े निवेशक वारेन बफेट ने भी हाल ही में पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 Communication में निवेश किया है।