और बढ़ेगी महंगाई
इसी तरह ओरल केयर कंपनी कोलगेट पामोलिव ने कुछ ब्रांड्स के दाम पिछले महीने 4 पर्सेंट तक की बढ़ोत्तरी की है। रिपोर्ट के अनुसार कई बड़ी कंपनियों ने पिछले महीने ही अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें 3 से 7% तक बढ़ाई हैं। बिस्किट बनाने वाली जानी-मानी कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर, वरुण बेरी का कहना है कि महंगाई बढ़ रही है, जिसके चलते कंपनियों को मजबूरन चीजों के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।