कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर बना हुआ है। इसकी कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ही घूम रही है।
Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर बना हुआ है। इसकी कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ही घूम रही है। हालांकि, इसका लाभ आम आदमी को नहीं मिल पा रहा है। तेल कंपनियों ने रविवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम... दिल्ली: पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर