बोनस में 6 फीसदी का इजाफा
सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात निर्माता कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी सेल ने त्योहारी मौसम को देखते हुए गैर अधिकारी कर्मियों को प्रदर्शन के आधार पर दिये जाने वाले वार्षिक बोनस में छह फीसदी की बढ़ोतरी किये जाने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि सेल के भिलाई, बोकारो, दुर्गापुर, बर्नपुर और राउरकेला के 5 एकीकृत इस्पात संयंत्रों के साथ-साथ कच्चा माल विभाग एवं कोलियरी विभाग के गैर अधिकारी कार्मिकों को बोनस के रूप में 16,500 रुपए का भुगतान किया जाएगा जबकि इनके अलावा सेल के दूसरे संयंत्रों और इकाइयों के गैर अधिकारी कार्मिकों को 14,500 रुपए का भुगतान किया जाएगा।