5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन शहरों में एक रात गुजारने के लिए खर्च करनी पड़ेगी पूरी सैलरी, अाखिरी नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

भारत समेत दुनिया के कर्इ बडे़ देश न सिर्फ राजनितिक कूटनीति में आगे बढ़ रहे हैं बल्कि वैश्विक स्तर पर अपने आर्थिक नीतियों के प्रबंधन से आैर अमीर होते जा रहे हैं।
3 min read
Google source verification
Best City

इन शहरों में एक रात गुजारने के लिए खर्च करनी पड़ेगी पूरी सैलरी, अाखिरी नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

नर्इ दिल्ली। दुनियभर के कर्इ बड़े देश अार्थिक विकास के साथ-साथ अपने राजस्व को भी तेजी से बढ़ा रहे हैं। भारत समेत दुनिया के कर्इ बडे़ देश न सिर्फ राजनितिक कूटनीति में आगे बढ़ रहे हैं बल्कि वैश्विक स्तर पर अपने आर्थिक नीतियों के प्रबंधन से आैर अमीर होते जा रहे हैं। आज हम आपको एेसे ही 10 शहरों के बारे में बताने जा रहे जो दुनिया के सबसे अमीर शहरों में गिने जाते है। इनमें तो कुछ शहर इतने महंगे है कि इन शहरों में एक रात बिताने के लिए आपको अपने की एक महीने की सैलरी तक खर्च करना पड़ें। आइए जानते इन शहरों कें बारे में...


10. शंघार्इ
शंघार्इ, चीन को एक प्रसिद्ध शहर है जो कि दुनिया के सबसे बड़े शहरों में दसवें स्थान पर है। शंघार्इ का जीडीपी 516.5 अरब डाॅलर है। शंघार्इ को दुनियाभर में निर्यात से भारी राजस्व मिलता है। इसके साथ स्थानीय उत्पादों, विदेशी निवेश अौर पर्यटन व्यवसाय से भी शंघार्इ के राजस्व में भारी इजाफा होता है।


09. माॅस्को
माॅस्को, रूस की राजधानी है आैर दुनिया का 9वां सबसे अमीर देश है। माॅस्को का जीडीपी 520.1 अरब डाॅलर है। देश के सबसे अमीर शहर होने के नाते, मॉस्को पूरे देश में खाद्य, इस्पात और अन्य आवश्यकताओं की आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


08. शिकागो
524.6 बिलियन अरब डाॅलर के साथ शिकागो दुनिया का 8वां सबसे अमीर शहर है। अमरीका का ये शहर देश के अत्यधिक अाबादी वाले शहरों में से एक है। शिकागो के राजस्व का एक बड़ा हिस्सा वाणिज्य, प्रौद्योगिकी, वित्त, परिवहन आैर दूरसंचार क्षेत्र से आता है।


07. आेसाका
आेसाका, जापान का एक प्रसिद्ध मेट्रोपाॅलिटन शहर है। अोसाका की जीडीपी 654.8 बिलियन डाॅलर है। आेसाका दुनिया का 7वां सबसे अमीर देश है। एक छोटे शहर हाेने के बाद भी यहां एक बड़ी आबादी है। पैनासोनिक, सान्यो जैसी कर्इ बड़ी कंपनियाें का हेडक्वार्टर आेसाका में ही है। यह शहर टमपोज़न हार्बर गांव, क्योकरा डोम और कई अन्य लोगों सहित साइटों को आकर्षित करने वाले पर्यटकों के लिए भी प्रसिद्ध है।


06. पेरिस
एफिल टावर समेत कर्इ आैर बातों के लिए मशहूर शहर, पेरिस दुनिया का 6वां सबसे अमीर शहर है। दुनियाभर में पेरिस अपने रोमांटिक डेस्टीनेशंस के लिए भी जाना जाता है। पेरिस के राजस्व का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन से आता है।


05. लंदन
यूनाइटेड किंगडम दुनिया के सबसे मशहूर शहरों में से एक है। दुनिया के सबसे अमीर शहरों की फेहरिस्त में लंदन पांचवें स्थान पर है। लंदन का कुछ जीडीपी 731.2 अरब डाॅलर है। लंदन में कई मनोरंजक और ऐतिहासिक स्थान हैं जहां महान वास्तुकला है जो दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती है।


04. सियोल
सियोल दक्षिण कोरिया का एक मेट्रोपाॅलिटन शहर हैं देश की राजधानी है। यह शहर दुनिया का चौथा सबसे अमीर शहर है जिसमें 779.3 अरब डॉलर का जीडीपी है। यह अत्यधिक आबादी वाला शहर इस क्षेत्र के सबसे पुराने शहरों में से एक है जहां पर्यटकों के लिए बहुत सारे आकर्षण हैं। पर्यटन इस शहर में कमाई का प्रमुख स्रोत है। यहां प्रसिद्ध पर्यटकों में एन सियोल टॉवर, नम्सन पार्क, चांगदेकगंग पैलेस, और कोरियाई युद्ध स्मारक शामिल हैं।


03. लाॅस एंजेलिस
दुनिया के सबसे महंगे शहरों में अमरीका का लाॅस एंजेलिस का तीसरा स्थान है। दुनिया के सबसे मशहूर शहरों में से एक लाॅस एंजेसिल का कुल जीडीपी 789.7 बिलियन डाॅलर है जो कि अकेले कर्इ देशों की जीडीपी होती है। ये शहर हाॅलीवुड का सेंटर माना जाता है यहां का पाॅप कल्चर दुनिया भर के लोगों को खूब भाता हैं।


02. न्यू याॅर्क
न्यू यार्क भी अमरीकी शहर है आैर दुनिया का दूसरा सबसे महंगा शहर है। न्यू याॅर्क का कुल जीडीपी 1210 बिलियन डाॅलर है। अमरीका का इस एेतिहासिक शहर ने पर्यटन, कला, फैशन, मीडिया, शिक्षा, रिसर्च आैर तकनीक के क्षेत्र में सबसे तेजी से विकास करने वाला शहर है। यहां का ट्वीन टाॅवर आैर स्टैच्यू आॅफ लिबर्टी दुनियाभर के पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करता है।

01. टोक्यो
जापान की राजधारी टोक्यो दुनिया का सबसे महंगा शहर है। टोक्यो की मौजूद जीडीपी 1520 बिलियन डाॅलर है। टोक्यो दुनिया की सबसे बड़ी मेट्रोपाॅलिटन अर्थव्यवस्था है। ये शहर इलेक्ट्राॅनिक्स, ब्राॅडकास्टिंग, पर्यटन, यातायात जैसे क्षेत्रों के मामले में दुनिया भर में अग्रणी है। इन्हीं क्षे़त्रो से टोक्यो के राजस्व का एक बड़ा हिस्सा जेनेरेट होता है।