तेलंगाना के 35 कॉलेज इस लिस्ट में शामिल
वहीं तेलंगाना में 35 और पश्चिम बंगाल में 27 फर्जी टेक्निकल इंस्टीट्यूट चल रहे हैं। इनके अलावा कर्नाटक के 23, उत्तर प्रदेश के 22, हरियाणा के 18, महाराष्ट्र के 16 और तमिलनाडु के 11, हिमाचल प्रदेश में 18, बिहार में 17, गुजरात में 8, आंध्र प्रदेश में 7, पंजाब में 5, राजस्थान में 3 और उत्तराखंड में 3 फर्जी इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय इस लिस्ट में शामिल है। ये इंजीनयिरिंग कॉलेज ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन के अनुमति के बिना कोर्स करवा रहे थे। लेकिन सरकार ने इन पर सख्ती अपनाते हुए कहा है कि अब इन संस्थानों को ये कोर्स करवाने से पहले इजाजत लेनी होगी, नहीं तो इन्हें बंद कर दिया जाएगा।