Success Story: लड़कियों के लिए अपने माहौल से निकलकर करियर में कुछ हासिल करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं। खासकर तब जब वो वहां पहुंचीं हों जहां पहुंचना कई लोगों का सपना होता है। कुछ ऐसी ही कहानी है नोएडा की रहने वाली ईशा सिंह की, जिन्हें गूगल में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है। जी हां, नोएडा की रहने वाली ईशा जोकि एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट हैं, वो अब गूगल के साथ काम करेंगी।