
RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2024
RPSC लाइब्रेरियन ग्रेड 2 परीक्षा को लेकर अपडेट सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) 13 फरवरी, 2025 को लाइब्रेरियन ग्रेड 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड के लिए सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर "RPSC लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2024" लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद नया पेज खुलने पर अपने लॉगिन डिटेल्स भरें।
सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
डाउनलोड के ऑप्शन से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट रख लें।
RPSC लाइब्रेरियन ग्रेड 2 लिखित परीक्षा की बात करें तो यह परीक्षा 16 फरवरी, 2025 को आयोजित होगी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जायेगी। यह परीक्षा कुल 400 अंकों का होगा। इसमें दो पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा। दोनों पेपर के लिए 2-2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। हर गलत उत्तर पर उस प्रश्न के निर्धारित अंक का 1/3 भाग काटा जाएगा।
Published on:
12 Feb 2025 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
