
बीएससी नर्सिंग की 6831 सीटें, मेरिट सूची में 5908 छात्र ( File photo )
AIIMS BSc Nursing Result 2025: AIIMS दिल्ली ने BSc नर्सिंग कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा भारत के 18 एम्स संस्थानों में बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
AIIMS BSc Nursing 2025 परीक्षा इस साल 1 जून को कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की गई थी। फिलहाल आधिकारिक आंसर-की जारी नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि परिणाम के साथ AIIMS द्वारा आंसर की भी उपलब्ध कराई जाए। इसके अभाव में कई उम्मीदवार फिलहाल गैर-आधिकारिक आंसर-की की सहायता से अपने संभावित अंक का अनुमान लगा रहे हैं।
यह प्रवेश परीक्षा देशभर के 18 AIIMS संस्थानों में बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।
AIIMS BSc Nursing 2025 के लिए संभावित कटऑफ पहले ही एक्सपर्ट्स द्वारा साझा की गई थी, लेकिन अंतिम और आधिकारिक कटऑफ रिजल्ट के साथ ही प्रकाशित की जाएगी। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी तारीखें और दिशानिर्देश जल्द ही वेबसाइट पर जारी होंगे।
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर 'AIIMS BSc Nursing Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज पर जाकर अपनी यूज़र ID और पासवर्ड दर्ज करें।
'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
परिणाम डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट रखें।
Updated on:
6 Jun 2025, 4:54 PM IST
Published on:
6 Jun 2025, 4:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.