30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia University Ranking 2025: टॉप 50 में भारत का सिर्फ एक कॉलेज, देशों में सबसे आगे है चीन

Asia University Ranking 2025: टाइम्स हायर एजुकेशन ने एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 जारी की है। इस लिस्ट में भारत के भी कई शीर्ष संस्थान शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 24 Apr 2025, 7:52 PM IST

Asia University Ranking 2025

Asia University Ranking 2025: टाइम्स हायर एजुकेशन ने एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 जारी की है। इस लिस्ट में भारत के भी कई शीर्ष संस्थान शामिल हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) इस लिस्ट में शीर्ष स्थान पर है। वहीं अन्ना विश्वविद्यालय दूसरे स्थान पर है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चीन के संस्थान हैं। वहीं सिंगापुर, हांगकांग और जापान के भी कई विश्वविद्यालय शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बीपीएससी की मुख्य परीक्षा 25 अप्रैल से, केंद्र पर जाने से पहले पढ़ें जरूरी दिशा निर्देश

यहां देखें भारत के टॉप 7 यूनिवर्सिटी के नाम 

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc)
  • अन्ना यूनिवर्सिटी 
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Indore) 
  • महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी 
  • शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंस 
  • सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्नोलॉजी साइंस 
  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया 

यह भी पढ़ें- UPSC NDA Result: 406 सीटों के लिए हुई थी परीक्षा, जानिए कब आएगा रिजल्टॉ

हर साल जारी होती है यूनिवर्सिटी की रैंकिंग

टाइम्स हायर एजुकेशन हर साल ये रैंकिंग जारी करता है। इस रैंकिंग के जरिए लोगों को एशिया के टॉप यूनिवर्सिटीज के बारे में बताया जाता है। लिस्ट तैयार करने के लिए विश्वविद्यालयों की पढ़ाई से लेकर रिसर्च, सुविधाओं समेत अन्य कई पहलुओं का ध्यान में रखा जाता है। इस बार इस लिस्ट में 35 देशों के 853 विश्वविद्यालयों को जगह दी गई है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान का वो गांव जो सिर्फ बनाता है IAS-IPS, देश भर में मशहूर यहां की कहानी, आप भी पढ़ें

चीन है सबसे आगे

एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में चीन सबसे आगे है। पहले और दूसरे स्थान पर चीन की शिगुआ यूनिवर्सिटी और पेकिंग यूनिवर्सिटी है। चीन के अलावा सिंगापुर, जापान और हांगकांग भी टॉप-10 में शामिल है। खास बात ये है कि इस बार की रैकिंग में पहली बार चार नए देशों को भी शामिल किया गया है, जिनमें उज्बेकिस्तान, बहरीन, मंगोलिया और सीरिया शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- ये हैं भारत के टॉप 5 NITs, देखें NIRF रैंकिंग | Top NITs

1958 में हुई थी स्थापना

भारतीय विज्ञान संस्थान ने देश के अन्य संस्थानों के बीच शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। IISc ने THE रैंकिंग 38 और कुल स्कोर 65.2 प्राप्त किया है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की स्थापना 1958 में हुई थी। यह संस्थान विज्ञान में उच्च शिक्षा और शोध के लिए जाना जाता है।

टॉप 50 में सिर्फ एक भारतीय संस्थान

एशिया यूनिवर्सिटी की रैंकिंग (Asia University Ranking 2025) में टॉप 50 में सिर्फ एक भारतीय संस्थान ने जगह बनाई है। यह संस्थान IISc है। बेंगलुरु स्थित IISc की रैंकिंग 38 वें नंबर पर की गई है। इससे पहले घोषित की गई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग में भी यह संस्थान 201 से 250 रैकिंग के बीच जगह बनाने में सफल रहा था। 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा