
Bihar Board 10th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज दोपहर 12 बजे 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com के माध्यम से देख सकते हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज 29 मार्च को मैट्रिक कक्षा 10 के नतीजे घोषित करेगा। आज दोपहर 12 बजे परिणाम जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार 29 मार्च को दोपहर 12 बजे परिणाम घोषित करेंगे। परिणाम घोषणा के दौरान राज्य के शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी मौजूद रहेंगे। परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच हुआ था।
पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम 31 मार्च 2024 को जारी किया गया था। वहीं परीक्षा का आयोजन 15 से 23 फरवरी के बीच हुआ था। पिछले साल कुल पास प्रतिशत 82.91 प्रतिशत था। कुल 4,52,302 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल किया था, जबकि 5,24,965 और 3,80,732 छात्रों ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय श्रेणी हासिल किया था।
Updated on:
29 Mar 2025, 10:21 AM IST
Published on:
29 Mar 2025, 9:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.