1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Board 10th Result 2025: इन 3 तरीकों से देखें बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम, नोट कर लें ऑफिशियल वेबसाइट

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड जल्द ही 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट संबंधित सभी जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 28 Mar 2025, 3:36 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 25 मार्च को 12वीं का रिजल्टजारी किया है। वहीं अब छात्रों को 10वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार है। बिहार बोर्ड जल्द ही 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने ये संभावनाएं जताई थी कि इस महीने की शुरुआत में ही बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन रिजल्ट कैसे देखें (Bihar Board 10th Result 2025 How To Download)

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं। 

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

-यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें

-इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और क्लिक करें

-आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा

-इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें

यह भी पढ़ें- इन 5 IITs से कर सकते हैं CSE की पढ़ाई, यहां देखें रैंक | Top IITs for CSE

डिजिलॉकर पर रिजल्ट कैसे देखें (Bihar Board Result Via Digilocker)

-सबसे पहले आधिकारिक डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं

-अपना क्रेडेंशियल डालकर लॉगिन करें (अगर अकाउंट नहीं है तो साइन कर लें)

-आधिकारिक डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं और Result वाले टैब पर क्लिक करें

-BSEB 10वीं रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें

-इतना करते ही परिणाम देखने में सक्षम होंगे

बिहार बोर्ड रिजल्ट ऑफलाइन कैसे देखें (Bihar Board Result Via SMS)

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट छात्र SMS के जरिए भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज में जाकर BIHAR10 स्पेस> रोल नंबर टाइप करना होगा और मैसेज को बोर्ड के नंबर 56263 पर भेजना होगा। कुछ देर बाद बोर्ड की ओर से रिजल्ट आपके इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा।

12वीं का रिजल्ट हुआ जारी

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल ने 484 मार्क्स (96.8 फीसदी) हासिल किए। वहीं 12वीं आर्ट्स टॉपर अंकिता कुमारी ने 473 मार्क्स (94.6 फीसदी) और 12वीं कॉमर्स टॉपर रौशनी कुमारी ने 475 मार्क्स (95 फीसदी) हासिल किया है।