
IIT BHU Placement: आईआईटी बीएचयू से पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपेक लिए खुशखबरी है। आईआईटी बीएचयू में अब तक हुए कैंपस प्लेसमेंट में 1235 छात्रों को जॉब ऑफर मिल चुके हैं। इसमें प्री-प्लेसमेंट के ऑफर भी हैं। बीएचयू के प्लेसमेंट के लिए करीब 1506 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से बीटेक के लिए 915 स्टूडेंट्स ने, एमटेक के लिए 303 और आईडीडी के 288 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था।
IIT BHU में एक दिसंबर से कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत हुई थी और ये प्लेसमेंट जुलाई महीने तक चलेगा। पहले चरण का प्लेसमेंट दिसंबर तक चला। वहीं दूसरे चरण का
इस बार बीएचयू के प्लेसमेंट में 12 से ज्यादा छात्रों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों से करोड़ों के पैकेज मिले हैं। अब तक के ऑफर में अधिकतम पैकेज 2.20 करोड़ का रहा। वहीं अब तक 250 से ज्यादा राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आ चुकी हैं। वहीं कुछ कंपनी ऑनलाइन इंटरव्यू के बेसिस पर भी चयन करेगी।
आईआईटी बीएचयू ने सिर्फ फूल टाइम नौकरी के ऑफर ही नहीं दिए बल्कि पेड इंटर्नशिप का भी मौका दिया। अब तक 445 छात्रों को पेड इंटर्नशिप का ऑफर मिल चुका है। इस बार पेड इंटर्नशिप के लिए उच्चतम स्टाइपेंड पांच लाख रुपये प्रति माह है, जो अब तक मिले स्टाइपेंड में सबसे ज्यादा है।
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में IIT BHU ने 531वां स्थान हासिल किया। वहीं NIRF Ranking 2024 की बात करें तो आईआईटी बीएचयू ने 10वां (66.69 स्कोर) स्थान हासिल किया था। इससे पिछले वर्ष BHU को NIRF रैंकिंग में 15वां स्थान मिला था।
Updated on:
27 Mar 2025, 2:37 PM IST
Published on:
27 Mar 2025, 2:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.