Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार में पुलिस कांस्टेबल बनने का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने 19838 पदों पर होने वाली बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा छह अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी, जो 16 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त 2025 तक चलेगी।
सीएसबीसी के जारी शेड्यूल के अनुसार यह लिखित परीक्षा केवल एक ही पाली में आयोजित होगी, जिसमें परीक्षा समय दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा।
परीक्षा तिथि | दिन | समय | रिपोर्टिंग टाइम |
---|---|---|---|
16 जुलाई 2025 | बुधवार | 12 से 2 बजे | 9:30 बजे |
20 जुलाई 2025 | रविवार | 12 से 2 बजे | 9:30 बजे |
23 जुलाई 2025 | बुधवार | 12 से 2 बजे | 9:30 बजे |
27 जुलाई 2025 | रविवार | 12 से 2 बजे | 9:30 बजे |
30 जुलाई 2025 | बुधवार | 12 से 2 बजे | 9:30 बजे |
3 अगस्त 2025 | रविवार | 12 से 2 बजे | 9:30 बजे |
सीएसबीसी ने परीक्षा तिथियों के साथ-साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि की मदद से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा तिथि | एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख | अंतिम समय |
---|---|---|
16 जुलाई | 9 जुलाई | 16 जुलाई सुबह 10:30 बजे |
20 जुलाई | 13 जुलाई | 20 जुलाई सुबह 10:30 बजे |
23 जुलाई | 16 जुलाई | 23 जुलाई सुबह 10:30 बजे |
27 जुलाई | 20 जुलाई | 27 जुलाई सुबह 10:30 बजे |
30 जुलाई | 23 जुलाई | 30 जुलाई सुबह 10:30 बजे |
3 अगस्त | 27 जुलाई | 3 अगस्त सुबह 10:30 बजे |
एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी विवरण मौजूद रहेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यदि कोई अभ्यर्थी किसी कारणवश एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ होता है, तो वह पटना स्थित सीएसबीसी कार्यालय (बैक हार्डिंग रोड, सचिवालय हॉल्ट के पास) से डुप्लीकेट हॉल टिकट प्राप्त कर सकता है।
केंद्रीय चयन पर्षद ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं और वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। यह परीक्षा राज्य में पुलिस बल की रिक्तियों को भरने के लिए एक बड़ा अवसर है।
Updated on:
13 Jun 2025 10:28 am
Published on:
13 Jun 2025 10:26 am