SGPGI Lucknow Recruitment 2025: नर्सिंग सेक्टर में नौकरी की तालश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका सामने आया है। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI), लखनऊ ने "ग्रुप B, C और D' कैटेगरी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1479 पदों को भरा जाएगा। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।