CSE 2025 के जरिए कुल 979 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें IAS के 180, IFS के 55, IPS के 150, IA\&AS के 28 और ICAS के 15 पद शामिल हैं। IAS के 180 पदों में से 74 सामान्य, 28 अनुसूचित जाति, 13 अनुसूचित जनजाति, 47 अन्य पिछड़ा वर्ग और 18 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। IPS के 150 पदों में 60 सामान्य, 22 SC, 11 ST, 42 OBC और 15 EWS वर्ग के लिए आरक्षित हैं।