बिट्स पिलानी की वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "मौजूदा महामारी की स्थिति को देखते हुए BITSAT 2021 ऑनलाइन परीक्षा (पहले 24-29 जून 2021 के दौरान निर्धारित) स्थगित कर दिया गया है। BITSAT 2021 परीक्षा जुलाई-अगस्त 2021 के दौरान आयोजित किए जाने की संभावना है। जून 2021 के दौरान किसी भी समय वेबसाइट पर संशोधित शेड्यूल की घोषणा की जाएगी। किसी भी अपडेट के लिए जून 2020-21 के पहले सप्ताह में वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।