5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BPSC TRE 4.0: 40 हजार से ज्यादा सीटों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, जानें कब तक निकलेगी वैकेंसी

BPSC TRE 4.0 Vacancy: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 4.0) के तहत करीब 44 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। शिक्षा विभाग को सभी जिलों […]

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anurag Animesh

Feb 05, 2026

BPSC TRE 4.0

BPSC TRE 4.0(Image-Freepik)

BPSC TRE 4.0 Vacancy: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 4.0) के तहत करीब 44 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। शिक्षा विभाग को सभी जिलों से कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के खाली पदों का ब्योरा मिल गया है और आरक्षण रोस्टर के अनुसार इन पदों को अंतिम रूप देकर सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग से यह प्रस्ताव जल्द ही बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च की शुरुआत में टीआरई 4 की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो सकती है।

BPSC TRE 4.0: किस कक्षा के लिए कितनी होगी बहाली?


इस भर्ती अभियान में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षकों की सबसे ज्यादा नियुक्ति होने की संभावना है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक लगभग 25 हजार शिक्षकों की बहाली की जाएगी। वहीं प्राथमिक और मध्य विद्यालय स्तर यानी कक्षा 1 से 8 के लिए करीब 19 हजार पदों पर नियुक्ति होगी।
अगर विषयवार देखें तो कक्षा 9 और 10 के लिए करीब 12 हजार पद तय किए गए हैं, जबकि कक्षा 11 और 12 के लिए लगभग 13 हजार शिक्षकों की जरूरत बताई गई है।

BPSC TRE 4.0 Vacancy: पहले ही हो चुकी है बड़ी संख्या में बहाली

पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने शिक्षक नियुक्ति के तीन चरण पूरे किए हैं। इन चरणों में करीब 2 लाख 27 हजार शिक्षकों को नियुक्ति दी जा चुकी है। चौथे चरण की बहाली पूरी होने के बाद बिहार में शिक्षकों की कुल संख्या लगभग 6 लाख 40 हजार तक पहुंच जाएगी। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी दिसंबर 2025 तक बीपीएससी को भेजने का लक्ष्य रखा था।

BPSC TRE 4.0: बिहार के अभ्यर्थियों को मिलेगा बड़ा लाभ

BPSC TRE 4.0 में इस बार सबसे बड़ा बदलाव डोमिसाइल नीति को लेकर देखने को मिल सकता है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार करीब 85 प्रतिशत सीटें बिहार के स्थायी निवासियों के लिए आरक्षित रहने की संभावना है। बाकी 15 प्रतिशत सीटों पर ही दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी या वे उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट दूसरे राज्यों से किया है।