
CAT 2024 Answer Key
CAT 2024: CAT Answer Key इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरुरी अपडेट सामने आ गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने CAT 2024 परीक्षा में भाग लिया था, वो आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं। साथ ही CAT 2024 Answer Key डाउनलोड भी कर सकते हैं। IIM Kolkata ने CAT परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया है। इस साल इस परीक्षा का आयोजन IIM Kolkata ने ही करवाया है।
आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को IIM की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर CAT 2024 Answer KEY लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार अपनी आईडी और पासवर्ड से अपनी आईडी लॉगिन कर लें।
इसके बाद स्क्रीन पर आंसर की का ऑप्शन आ जाएगा।
उसके बाद यहीं से आंसर की डाउनलोड भी किया जा सकता है।
साथ ही किसी आंसर से संतुष्ट नहीं होने पर उम्मीदवार ऑब्जेक्शन फॉर्म से आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें:-इंजीनियरिंग के इन कोर्सों में है सबसे ज्यादा पैसा
इस बार हुए परीक्षा में कुल 2.93 लाख छात्रों ने परीक्षा दिया था। जबकि कुल 3.29 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्टर किया था। इस परीक्षा में कुल 89% उम्मीदवारों ने प्रतिभाग किया था। पिछले सालों की बात करें तो CAT परीक्षा का रिजल्ट दो महीने के अंदर जारी कर दिया जाता है। इसलिए इस बार भी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2 महीने के अंदर CAT 2024 Result जारी किया जा सकता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में इस परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है।
Published on:
29 Nov 2024 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
